#वाराणसी: डॉ. पवन कुमार सर्राफ प्रतिष्ठित यू.एन. एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित.

डॉ उदय शंकर भगत

वाराणसी (उत्तर प्रदेश):अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण ब्यूरो  के तत्वावधान में आयोजित समारोह में समाजसेवा व मानवता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. पवन कुमार सर्राफ को 'यू.एन. एक्सीलेंस अवॉर्ड–2026' से नवाजा गया। नई दिल्ली स्थित एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में केंद्रीय सूचना आयोग की सूचना आयुक्त सुधा रानी रेलंगी ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।

सम्मान ग्रहण करने के बाद डॉ. सर्राफ ने कहा कि यह उपलब्धि उन्हें समाज व मानव कल्याण के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देती है। समारोह की अध्यक्षता 22 देशों के सलाहकार जगतगुरु लामा घ्याछो रिन्पोछे (नेपाल) ने की। इस अवसर पर हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज, हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी, पूर्व मंत्री कविता जैन, ओलंपियन योगेश्वर दत्त, संस्था अध्यक्ष देवेंद्र कुमार पाठक सहित देश-विदेश की कई नामी हस्तियां व न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. सर्राफ को शुभकामनाएं दीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ